Ladki Bahin Yojana Online Apply: महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई लाडकी बहीण योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना की घोषणा 18 जून को बजट सत्र के दौरान की गई थी।
सरकार इस योजना के सफल संचालन के लिए लगभग ₹46,000 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है। यदि आप महाराष्ट्र राज्य की निवासी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित महिला हैं, तो आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं। नीचे आपको योजना से जुड़ी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की पूरी जानकारी दी गई है।
Mazi Ladki Bahin Yojana Online Apply – Overview
| विवरण | जानकारी |
| योजना का नाम | Ladki Bahin Yojana |
| शुरू की गई | मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे |
| लाभार्थी | महाराष्ट्र की महिलाएं |
| आयु सीमा | 21 से 65 वर्ष |
| अंतिम तिथि | सितंबर 2024 |
| आर्थिक सहायता | ₹1500 प्रति माह |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | आधिकारिक पोर्टल |
आवश्यक दस्तावेज (Documents Required)
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- वोटर आईडी कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
लाडकी बहीण योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर “नई पंजीकरण” (New Registration) या “Register” विकल्प पर क्लिक करें। - अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद प्राप्त लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल में लॉगिन करें।
- अब “Ladki Bahin Online Status” या आवेदन फॉर्म के विकल्प पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी सावधानीपूर्वक भरें, जैसे:
- लाभार्थी का नाम
- आयु
- परिवार की वार्षिक आय
- आधार नंबर
- बैंक खाता विवरण
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें (आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, फोटो आदि)।
- सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
- सबमिट करने के बाद आपको एक आवेदन संख्या/रसीद मिलेगी, जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

