PM Yojana

Namo Laxmi Yojana 2026: नमो लक्ष्मी योजना ऑनलाइन

Namo Laxmi Yojana

गुजरात सरकार ने 2 फरवरी 2024 को Namo Laxmi Yojana की शुरुआत की। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं को कुल ₹50,000 की वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि वे बिना किसी आर्थिक बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें और भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें।

नमो लक्ष्मी योजना के तहत सरकार का लक्ष्य लगभग 10 लाख छात्राओं को लाभ पहुँचाना है। इस योजना से छात्राओं को न केवल आर्थिक सहयोग मिलता है, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है, जिससे वे अपनी शिक्षा पूरी कर एक उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ा सकें।

इस योजना से संबंधित आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, लाभ और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ आपको हमारी वेबसाइट PM Yojana पर विस्तार से उपलब्ध कराई जाएँगी।

Overview: नमो लक्ष्मी योजना

श्रेणी विवरण
योजना का नाम नमो लक्ष्मी योजना
घोषणा की तिथि 2 फरवरी 2024
राज्य गुजरात
लाभार्थी कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राएं
कुल सहायता राशि ₹50,000 (4 वर्षों में)
उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता, स्कूल छोड़ने की दर कम करना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन दोनों माध्यम

Namo Laxmi Yojana का उदेश्य

नमो लक्ष्मी योजना का प्रमुख उद्देश्य गुजरात राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है, जिससे वे बिना किसी आर्थिक बाधा के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें और समाज में समान अवसर प्राप्त कर सकें। यह योजना विशेष रूप से छात्राओं के स्कूल छोड़ने की दर को कम करने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा उनके पोषण और स्वास्थ्य स्तर में सुधार करने पर केंद्रित है।

मुख्य उद्देश्य:

  • छात्राओं को आपातकालीन एवं कठिन परिस्थितियों में प्रत्यक्ष वित्तीय सहायता प्रदान करना।
  • शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं एवं अन्य आवश्यक कल्याणकारी सुविधाओं तक आसान पहुँच सुनिश्चित करना।
  • परिवारों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर और गुणवत्ता में सुधार करना।
  • डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाना, पारदर्शिता बढ़ाना और वास्तविक समय में जानकारी उपलब्ध कराना।

Namo Laxmi Yojana के प्रमुख विशेषताएं

  1. आर्थिक सहायता: कक्षा 9वीं–10वीं की छात्राओं को सालाना ₹10,000 और कक्षा 11वीं–12वीं की छात्राओं को ₹15,000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
  2. कुल लाभ राशि: कक्षा 9वीं से 12वीं तक पढ़ने वाली छात्राओं को कुल ₹50,000 की वित्तीय मदद मिलेगी।
  3. आवेदन प्रक्रिया: योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन—दोनों माध्यमों से किया जा सकता है।

नमो लक्ष्मी योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता

Namo Laxmi Scheme में मिलने वाली 50,000 आर्थिक वित्तीय सहायता कुछ इस प्रकार है:

  • राशि सीधे छात्रा के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाएगी।
  • बोर्ड परीक्षा पास करने की स्थिति में ही शेष राशि प्रदान की जाएगी।
कक्षा मासिक सहायता राशि बोर्ड परीक्षा पास करने पर राशि वार्षिक कुल सहायता
9वीं ₹500 ₹5,000 ₹10,000
10वीं ₹500 ₹5,000 ₹10,000
11वीं ₹750 ₹7,500 ₹15,000
12वीं ₹750 ₹7,500 ₹15,000

Namo Laxmi Yojana के लिए पात्रता मानदंड

  • छात्रा गुजरात राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • लाभार्थी की आयु 13 से 20 के बिच की होनी चाहिए।
  • छात्रा के परिवार की वार्षिक आय ₹6,00,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए। 
  • छात्रा कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं या 12वीं में से किसी एक कक्षा में वर्तमान में अध्ययनरत होनी चाहिए।
  • छात्रा सरकारी, निजी या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में अध्ययनरत होनी चाहिए।

नमो लक्ष्मी योजना में लगने वाले Important Documents

  1. आधार कार्ड
  2. माता-पिता का आधार कार्ड
  3. पिछली कक्षा की अंकतालिका
  4. निवास प्रमाण पत्र
  5. जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  6. बैंक खाता विवरण
  7. परिवार का आय प्रमाण पत्र
  8. मोबाइल नंबर
  9. ईमेल आईडी
  10. हस्ताक्षर

Namo Laxmi Yojana Gujarat Online Apply – नमो लक्ष्मी आवेदन प्रक्रिया

  • नमो लक्ष्मी योजना को समर्पित आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ।
  • अपना मोबाइल नंबर और ईमेल पता इस्तेमाल करके पंजीकरण करें। एक OTP सत्यापन आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।
  • सभी आवश्यक व्यक्तिगत और पारिवारिक जानकारी दर्ज करें। 
  • स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें और अपनी प्रविष्टियों को सत्यापित करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज़ों की स्कैन की गई प्रतियाँ संलग्न करें।
  • अब आप सबमिट बटन क्लिक कर दे।
  • आपको एक पावती प्राप्त होगी जिसका उपयोग आप अपने आवेदन की स्थिति को ट्रैक करने के लिए कर सकते हैं।

नमो लक्ष्मी योजना की ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

Namo Laxmi Yojana Gujarat के आवेदन के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया:

  1. स्थानीय सरकारी कार्यालय या नामित सामुदायिक केंद्र मदद के लिए उपलब्ध हैं।
  2. आवश्यक प्रपत्र प्राप्त करें और यदि आवश्यक हो तो सहायता मांगें।
  3. अपना विवरण हाथ से लिखें और आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी संलग्न करें।
  4. इसे अधिकारी को सौंप दें। 

आपको एक पर्ची मिलेगी जिसमें भविष्य के संदर्भ के लिए आपका आवेदन नंबर होगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Namo Laxmi Yojana Gujarat Last Date क्या है?

नमो लक्ष्मी योजना गुजरात अंतिम तिथि अभी पता नहीं है जैसे ही पता चलेगा आपको हमारे साइट या गुजरात के आधिकारिक साइट पे update मिल जायेगा। फिलाहल मई या जून में इसकी last date के बारे में सुनने को  मिल रहा है।

लक्ष्मी योजना में कितने पैसे मिलते हैं?

नमो लक्ष्मी योजना में कुल 4 वर्ष में 50,000 वित्तीय राशि सहायता मिलती है।

admin

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Mukhyamantri Annapurna Yojana
PM Yojana

Mukhyamantri Annapurna Yojana Online Registration Guide 2026

The Mukhyamantri Annapurna Yojana Online Registration process has become one of the most searched topics in 2026, especially among economically
PM Yojana

Step-by-Step Palanhar Scheme Info on Jan Soochna Portal

The Rajasthan government has taken several digital initiatives to ensure transparency and easy access to welfare schemes. One such powerful